बच्चों का पेट साफ करने के लिए क्या खिलाए?HealthPlanet

Posted on Wed 1st Mar 2023 : 11:43

डाइट में ये 4 चीजें शामिल करके दूर करें उनकी ये समस्या -

कब्ज होने पर डाइट में शामिल करें ये फूड्स

पानी खूब पिएं बच्चा नहीं करेगा कब्ज की शिकायत
अधिकतर बच्चे पूरे दिन में काफी कम गिलास पानी पीते हैं, जो उनके संपूर्ण स्वास्थ्य के लिए सही नहीं है. बच्चों को रूटीन में पानी पीने की आदत डलवाएं. प्रतिदिन 6 से 7 गिलास पानी पीना ज़रूरी है. कब्ज होने पर मात्रा बढ़ा सकते हैं. इससे शरीर से टॉक्सिन पदार्थ आसानी से बाहर निकल जाएंगे.

फाइबर से भरपूर फूड्स खाने से कब्ज होगा दूर
फाइबर युक्त फूड्स का सेवन भी बाउल मूवमेंट को सुचारू रूप से काम करने के लिए ज़रूरी होता है. आजकल बच्चे मैगी, जंक फूड्स, चिप्स, बिस्किट का बहुत ज्यादा सेवन करते हैं, जो कब्ज की वजह बनते हैं. शरीर से मल त्याग करने में फाइबर से भरपूर खाद्य पदार्थ मदद करते हैं. साबुत अनाज, हरी सब्जियां, फाइबर से भरपूर फल, बीन्स, दालें ज़रूर खिलाएं.

अलसी के बीज कब्ज करे दूर
अलसी के बीज या फ्लैक्ससीड भी कब्ज दूर करने में मदद करते हैं, क्योंकि इसमें फाइबर काफी होता है. इसे आप पाउडर बनाकर जूस, स्मूदी, सलाद, दही, सूप आदि में डाल सकते हैं.

गुनगुने दूध के साथ खिलाएं केला
बच्चों को केला खाना पसंद होता है, लेकिन उन्हें केला आप गुनगुने दूध के साथ खाने के लिए दें. जब बच्चे इसे धीरे-धीरे चबाकर और गर्म दूध के साथ खाएंगे, तो ये स्टूल को आसानी से शरीर से बाहर निकालने में मदद करता है.

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info